HomeHindi NewsNational : महानगर मेट्रो के एडिटर इन चीफ पवन माकन को माफियाओं...

National : महानगर मेट्रो के एडिटर इन चीफ पवन माकन को माफियाओं द्वारा धमकी के मामले में उच्च स्तरीय जांच हो

पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय संगठन आईंरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने महाराष्ट्र के डीजीपी से आग्रह किया है कि गौरतलब है विगत दिनों जुआ सट्टा के सबसे बड़े फढ़ का खुलासा करने वाले महानगर मेट्रो अखबार के संपादक पवन माकन को इन काले कारनामों से जुड़े हुए माफियाओं द्वारा लगातार धमकी दी रही है इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए एवं दोषियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई किया जाए गौरतलब हैकी थाणे में चल रहे अब तक के सबसे बड़े लाखों करोड़ों रुपए के जुआ सट्टा का खुलासा महानगर मेट्रो ने किया है

यही कारण है कि माफिया अब बौखला गए हैं अब लोकतंत्र के चौथे आधार स्तंभ को दबाने का कुचलने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं हालांकि उनकी मनसा कभी सफल नहीं हो सकती और महानगर मेट्रो हमेशा आम जनता की आवाज बनने के लिए तत्पर है वह हमेशा निष्पक्ष निर्भीक पत्रकारिता की पहल करता है पत्रकार संगठन आईंरा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने इस मामले में तत्काल दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग किया है

हेमंत वर्मा प्रदेश अध्यक्ष आईंरा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments