जालोर। राजस्थान बजट 2026 को जालोर कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष सीएल गहलोत ने निराशाजनक और जिले के साथ सौतेला व्यवहार करने वाला बताया है। गहलोत ने आरोप लगाया कि जवाई बाँध के पानी के मुद्दे और क्षेत्र के विकास पर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई, जिससे जनता हताश है। उन्होंने कहा कि जिले में पानी अनदेखी की है जिसमें जवाई बाँध के पानी के हक और जल परियोजनाओं पर सरकार की चुप्पी पर सवाल है। गहलोत ने जिले के साथ सौतेला व्यवहार बताया उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जालोर के साथ लगातार पिछले 2 साल से सौतेला व्यवहार कर रही है। गहलोत ने कहा कि यह बजट को निराशाजनक बताया । इसे केवल घोषणाओं का दोहराव बताते हुए आमजन के लिए कोई ठोस राहत नहीं होने का दावा किया गया। गहलोत ने कहा कि सरकार ने विकास पर सन्नाटा बताते हुए कहा कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, रोजगार और कृषि विकास से जुड़ी कोई बड़ी सौगात नहीं मिली। गहलोत ने इस बजट को जिले के भविष्य के लिए चिंताजनक बताया है।



