E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : लाइन्स इंटरनेशनल क्ल्ब डिस्ट्रिक्ट 3231/ 1A द्वारा दिव्यांग ओलंपिक 2026...

National : लाइन्स इंटरनेशनल क्ल्ब डिस्ट्रिक्ट 3231/ 1A द्वारा दिव्यांग ओलंपिक 2026 का आयोजन

मुंबई । संपूर्ण विश्व में अपने सेवा कार्यों से अलग पहचान प्रस्थापित कर रही लाइन्स इंटरनेशनल क्ल्ब के डिस्ट्रिक्ट 3231 A 1 द्वारा गुरुवार को मुंबई नेपिएंसी रोड स्थित प्रियदर्शनी पार्क में दिव्यांग ओलंपिक्स 2026 का आयोजन अत्यंत ही सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । पिछले 27 वर्षों से लगातार यह विशेष आयोजन विशेष विद्यार्थियों के साथ संपन्न होता है ।

इस पूरे आयोजन कि रूप रेखा सबसे उत्साही वरीष्ठ सदस्य कृष्णकांत उदेशी के मार्गदर्शन में हुआ। वह 91 वें वर्ष की आयु के युवा कार्यकर्ता हैं। आयोजन में मुंबई कि क़रीब 35 स्कूल के 1000 से भी अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । कृष्णकांत उदेशी ने बताया कि करीब 6 महीनों से इस ओलंपिक खेल की तैयारी शुरू हो जाती हैं । समाज के आर्थिक सहयोग एवं लायंस क्लब के सहयोग से यह सेवा कार्य संपन्न होता है । अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मुंबई के अध्यक्ष दिलीप माहेश्वरी एवं मुंबई टीम के सदस्य मंगलचंद सेठ इस आयोजन में उपस्थिति रहे। अध्यक्ष दिलीप माहेश्वरी ने आयोजकों को साधुवाद देते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों का मानसिक व शारीरिक मनोबल को बढ़ाने हेतु यह उपक्रम स्तुतनीय है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से अपील की है ऐसे कार्य के लिए विशेष सहायता आयोजक संस्था को प्रदान करनी चाहिए । मंगलचंद सेठ ने कहा कि मुंबई कि अन्य सामाजिक संस्थाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और ऐसे विशेष कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में संजय मेहता, रितेश पोरवाल, एडवोकेट रसेश गांधी , कृष्णा संपत , उमेश थानावला, लुब्धा पोरवाल सहित कई लायंस क्लब के सदस्यों सहीत पुरी टीम ने अथक परिश्रम किया जिससे आयोजन सफल रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments