खुज्जी । विद्युत वितरण केंद्र खुज्जी की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है , करेठी चौक के पास।विगत दो दिनों से थ्री फेस वाली विद्युत। लाइन वाली तार विगत दो दिनों से जमीन से मात्र दस फीट की ऊंचाई पर झूल रहा है ,गौरतलब है कि उक्त लाइन देवरी एवं जेवर तला जाने वाली मुख्य मार्ग पर चौक पर ही है जहां से दिन में हजारों बड़े एवं छोटे वाहनों का आना जाना लगा रहता है ,पर तार के झूल जाने के कारण भारी वाहनों के आने जाने में परेशानी हो रही है ।

।ट्रक की चपेट में आने से टूटा सर्विस तार बाल बाल बचे राहगीर बात यहीं खत्म नहीं होती विद्युत वितरण केंद्र महज़ कुछ ही दूरी पर स्थित करेठी चौक जहां से विद्युत कर्मियों एवं अधिकारियों का आना जाना भी इसी रूट से होता है ,पर आज तक उनकी नजर उक्त झूलते तार पर नहीं पड़ना विभाग की नजरअंदाजी को भी उजागर करता है इस संबंध में गांव वालों के द्वारा जानकारी देने पर ठेकेदार का हवाला दिया गया कि ठेकेदार के लेवर अभी नहीं है उनके आने पर ही काम किया जाएगा सवाल ये उठता है कि क्या ठेकेदारों के हिसाब से विभाग चलता है,या फिर विभागीय कर्मचारी ठेकेदार के गुलाम हो चुके हैं ,तार टूटने की घटना की सूचना देने पर फिलहाल उक्त रुट की सभी लाइने बंद है ठेकेदार के लेबरों का इंतजार है। लोगों ने जल्द से जल्द उक्त मार्ग के बिजली तार के हाइट को बढ़ाने एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्युत व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।


