मुंबई । वैलेंटाइन डे के अवसर पर तंबाकू के खिलाफ आवाज संस्था का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित एक संस्था है, एक सशक्त संदेश दे रहा है “दिल से प्यार करें, तंबाकू से नहीं।”

जो जीवन से करें प्यार वो तंबाकू से करेगा इनकार। 14 फरवरी प्रेम के उत्सव का दिन है। इस खास मौके पर संस्था लोगों से अपील करती है कि वे अपने प्यार का इज़हार देखभाल, प्रतिबद्धता और स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से करें — न कि ऐसी आदतों के जरिए जो स्वयं और अपने प्रियजनों को नुकसान पहुंचाती हैं। वॉइस अगेंस्ट टोबैको के चेयरमैन उमेश थानावाला का दृढ़ विश्वास है कि वैलेंटाइन डे जैसे विशेष अवसरों के साथ एंटी-तंबाकू संदेशों को जोड़ने से उनका प्रभाव अधिक गहरा और स्थायी होता है। मुंबादेवी मंदिर परिसर में स्थित दागिना बाज़ार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजुभाई सोलंकी ने इस बैनर का विमोचन करते हुए कहा कि जब संदेश भावनात्मक रूप से उत्सवों से जुड़ते हैं, तो वे धूम्रपान करने वालों और तंबाकू उपयोगकर्ताओं के दिल तक पहुंचते हैं और उन्हें सोचने तथा तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मुंबई के अध्यक्ष दिलीप माहेश्वरी ने कहा इस भावनात्मक अभियान के माध्यम से वॉइस अगेंस्ट टोबैको का उद्देश्य लोगों को लत के बजाय स्वास्थ्य को चुनने के लिए प्रेरित करना है और यह संदेश देना है कि वैलेंटाइन डे का सच्चा प्रतीक प्रेम हो — तंबाकू नहीं। वरिष्ठ समाज सेवक मंगलचंद सेठ ने कहा की किसी भी समय तंबाकू का सेवन नही करना चाहिए। तंबाकू धीमा जहर है जो शरीर को मौत की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि प्यार पवित्र हो, दिल स्वस्थ रहें। इस अवसर पर दागिना बाज़ार के प्रमुख व्यापारी प्रदीप जैन, ललित जैन , नरेंद्र जैन सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित रहे ।


