E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeIndiaNational : शराब भट्टी को बंद कराने के लिए पूर्व विधायक सामने...

National : शराब भट्टी को बंद कराने के लिए पूर्व विधायक सामने आई शराबी फब्तियां कसते हैं आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा


छुरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले में गांव गेंदाटोला में संचालित शराब दुकान को बंद करने के लिए पूर्व विधायक छन्नी साहू ने कमर कस लिया है उनके साथ सैकड़ो ग्रामीणों ने धावा बोला पूर्व विधायक छन्नी साहू का कहना है कि गेंदाटोला में प्रमुख मार्ग पर शराब भट्टी होने से स्कूली छात्र-छात्राओं को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है शराबी गाड़ी को वहीं पर खड़ा कर देते हैं और गंदे गंदे कमेंट्स करते हैं कुछ शराबी यहां तक कहते हैं कि आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा इस तरह से लगातार जनाक्रोश इस शराब भट्टी को लेकर बढ़ते ही जा रहा है गौरतलब है कि प्रदेश सरकार पूर्व में बंद हुए शराब भट्ठियों को लगातार खोलकर राजस्व की प्राप्ति में लगी हुई है वहीं इसके कारण ग्रामीणों को जो परेशानी हो रही है उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है उल्लेखनीय है कि गेंदा टोला इस क्षेत्र का प्रमुख गांव है यह 20 25 गांव का मार्केट का प्रमुख एरिया वाला गांव है मेन रोड में शराब भट्टी होने से ग्रामीणों को महिलाओं को खेतीहर मजदूर को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वहीं सड़क किनारे भट्टी होने से रोड में ही डिस्पोजल पानी पाउच को शराबी अस्त-व्यस्त फेंक दे रहे हैं फिलहाल समस्या का निदान नहीं मिल पा रहा है.

Reporter : हेमंत वर्मा संवाददाता राजनंदगांव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments