खुज्जी ।। अंचल की जीवनदायनी शिवनाथ नदी तट स्थित ग्राम दर्री का पावन ब्रम्ह चारी धाम प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक आयोजन से आलोकित होने जा रहा है ,आश्रम के संत त्रिलोचन ब्रम्ह चारी के संरक्षण एवं सानिध्य में पांच कुंडी य श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ दिनांक 23 जनवरी बसंत पंचमी को कलश यात्रा मंडप प्रवेश के साथ होगा दिनांक 24 जनवरी को प्रधान यज्ञाचार्य पंडित बसंत तिवारी ग्राम पटेली (जिला बालोद) के निर्देशन में सहयोगी पंडित जनों के द्वारा यज्ञ की आहुति प्रारंभ होगी प्रति दिन यज्ञ विधानानुसार दैवीय कर्म संपादित होंगे।,
संगीत म य राम रंग से श्रद्धालु होंगे सराबोर ।।

यज्ञ मीडिया प्रभारी विमल जैन ने बताया कि प्रति दिन दोपहर 12 बजे भोजन भंडारा के पश्चात दोपहर 1,,30 बजे से 4 ,,30 बजे तक संगीत मय रामरंग के तहत छत्तीसगढ़ की ख्याति प्राप्त मानस मंडलियां प्रस्तुति देंगी जिसके तहत दिनांक 24 जनवरी को सत्यम शिवम मानस परिवार ग्राम भरदा कला जिला बालोद,25 जनवरी को श्री सीता राम मानस परिवार ग्राम मुसरा कला ( डोगर गढ़) जिला राज नाद गांव, 26 जनवरी को पुष्पांजलि लोक भजन मानस परिवार कन्हार पुरी राज नाद गांव की प्रस्तुतिहोगी जिसमें लोक गायक महादेव हिरवानी जी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे ,27 जनवरी को श्री नव दुर्गा मानस समिति आम गांव ,जिला राजनादगांव की प्रस्तुति होगी जिसमें लोक गायिका कविता वासनिक जी एवं राकेश सिन्हा जी मौजूद रहेंगे ,28 जनवरी को मोर मयारू मानस परिवार गु द गु दा जिला धमतरी श्री प्रेम लाल साहू मुख्य व्याख्याकार अपनी प्रस्तुति देंगे ,29 जनवरी को चोला माटी के हे राम ( रंग छत्तीसा ग्रुप ) राज नाद गांव जिसमें श्रीमती पूनम विराट( राष्ट्र पति पुरस्कृत) एवं हिमाचल प्रसाद जी के द्वारा प्रस्तुति होगी , 30 जनवरी को उमाशंकर मानस परिवार डीप रा पारा दुर्ग लोक गायक कुलेश्वर ताम्रकार एवं ममता देश मुख जी अपनी भाव पूर्ण प्रस्तुति देंगे ,31 जनवरी को प्रभु के संग मानस एवं भजन संकीर्तन लाल बहादुर नगर प्रभु सिन्हा जी प्रस्तुति देंगे दिनांक 01 फरवरी को हनुमंत कृपा मानस परिवार अछोली जिला।बालोद नौतम दास मानिक पुरी जी की प्रस्तुति के साथ श्री राम रंग आयोजन का समापन होगा ,आश्रम के संत त्रिलोचन ब्रम्हचारी के पावन संरक्षण में होने जा रहे इस यज्ञीय आयोजन के तहत अंचल के श्रद्धालु एवं आमंत्रित संत जनों के द्वारा अनवरत अखंड राम नाम संकीर्तन भी जारी रहेगा ,दिनांक 01 फरवरी रविवार को गो पूजन विसर्जन एवं भव्य शोभा यात्रा के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन होगा आश्रम।के संत त्रिलोचन ब्रम्हचारी जी ने इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
Reporter : हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव


