ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित “सांसद संतोष पाण्डेय ट्रॉफी 2026” का चौथा दिन अत्यंत उत्साह, उमंग और रोमांच से भरपूर रहा। चारभाठा मैदान में सुबह से देर शाम तक दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। खिलाड़ियों का अनुशासन, खेल भावना और जोश देखकर यह स्पष्ट हो गया कि यह प्रतियोगिता अब केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र में एक सशक्त ग्रामीण खेल आंदोलन का स्वरूप ले चुकी है।

प्रतियोगिता में अब तक 64 टीमें, 704 पंजीकृत खिलाड़ी तथा सैकड़ों अतिरिक्त खिलाड़ी भाग ले चुके हैं, जबकि प्रतिदिनहजारों दर्शक मैदान में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन दो मैदानों में एक साथ किया जा रहा है, जिससे अधिक टीमों को खेलने का अवसर मिल रहा है और दर्शकों को लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आयोजन स्थल पर अनुशासन, व्यवस्थापन और खेल भावना की सराहनीय झलक भी देखने को मिली।
चौथे दिन के मुख्य कार्यक्रम में कैबिनेट दर्जा प्राप्त पर्यटन मंत्री श्रीमती नीलू शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम हैं। सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा प्रारंभ की गई यह ट्रॉफी आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को जन्म देगी। खेल युवाओं को नशे से दूर रखता है और उन्हें अनुशासन, संघर्ष और नेतृत्व का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए इसे समाज निर्माण की दिशा में अत्यंत सराहनीय पहल बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश शर्मा ने कहा कि आज आवश्यकता है कि प्रत्येक गांव में खेल का वातावरण बने। सांसद संतोष पाण्डेय ट्रॉफी जैसे आयोजन युवाओं को मोबाइल और नशे की लत से हटाकर मैदान से जोड़ रहे हैं, जो भविष्य में राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव सिद्ध होंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और समाज के लिए प्रेरणा बनें।
प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों के बीच क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाली टीमें बेलरगोंडी, राजाखुज्जी, टेढ़ेसरा, करमरी तथा जोंधरा/कोपेडीह की विजयी टीम रहीं। चौथे दिन मैदान में चिचोला, परना, खुर्सीपार, बड़भूम, जोंधरा, बम्हनी चारभाठा, नांदिया, कापा एवं कोपेडीह की टीमों ने मुकाबलों में भाग लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्राकर, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष गुलशन हिरवानी, मंडल अध्यक्ष दीना पटेल, महामंत्री हेमंत चोपड़ा, पूर्व जनपद सदस्य भूपेंद्र नायक, भाजपा नेता दिग्विजय मिश्रा, ज्योति साहू, मिथिलेश साहू, पवन खरे, जेठू राम साहू, दुखु साहू, माधव साहू, कार्तिक साहू, किशोर साहू, हनुमान साहू, पुनीत साहू, सरपंच कापा ढाल सिंह कोसमा, ग्राम पटेल मोतीराम पिस्दा, मनीष साहू सहित सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।
समग्र रूप से यह स्पष्ट होता जा रहा है कि सांसद संतोष पाण्डेय ट्रॉफी 2026 क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊँचाई दे रही है और आने वाले दिनों में मुकाबले और भी अधिक रोमांचक होने की प्रबल संभावना है।
हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव


