E-Paper
Tuesday, March 3, 2026
E-Paper
HomeHindi NewsNational : सीईओ जिला पंचायत ने की ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा

National : सीईओ जिला पंचायत ने की ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा

राजनांदगांव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।

जिला पंचायत सीईओ ने पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण अन्तर्गत विगत वर्षों में स्वीकृत कार्यों की ग्राम पंचायतवार समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत कार्यों को मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों मेें स्थित मुक्तिधाम में पेयजल, साफ-सफाई, रंग-रोगन, छाया सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से अधिरोपित करों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक माह ग्राम पंचायत को प्राप्त करों एवं व्ययों की जानकारी प्रस्तुत करने कहा। साथ ही ग्राम पंचायतों को आय का स्रोत बढ़ाने के लिए व्यावसायिक परिसरों को आबंटित करने कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को अभियान चलाकर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सामाजिक अंकेक्षण, युक्तधारा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत सेक्टर अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित अन्य अधिकारी जुड़े रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments