इस कार्यक्रम की श्रृंखला में आज अहमदाबाद में अहमदाबाद क्षेत्र एवं गांधीनगर क्षेत्र के द्वारा संयुक्त एमएसएमई क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यालय से बैंक के महाप्रबंधक श्री सुहेल अहमद जी उपस्थित थे इस अवसर पर अहमदाबाद एवं गांधीनगर क्षेत्र के हितग्राहियों को रुपए करोड़ के ऋण विभिन्न एमएसएमई योजनाओं के अंतर्गत रुपए 350 करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृत एवं सैद्धांतिक स्वीकृति के रूप में स्वीकृत किये गए एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए.

इन ऋण की स्वीकृति में स्वीकृति पत्र लीड जेनरेशन एवं सैद्धांतिक स्वीकृति पत्र शामिल हैं साथ ही महाप्रबंधक श्री सुहेल अहमद जी ने अहमदाबाद की विभिन्न एमएसएमई यूनिटों पर जाकर ग्राहकों से मुलाकात की.लेख है कि सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सूक्ष्म एवं लघु उद्योग संबंधी विविध व्यावसायिक उद्देश्यों हेतु हर प्रकार की योजनाएं लागू की गई है. इस अवसर पर ग्राहकों ने बैंक द्वारा प्रदान की गई सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया. इस अवसर पर श्री एमएसएमई डीएफओ कार्यालय से श्री डी. टी .सोलंकी, श्री अपूर्व शाह उपाध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्सैं, श्री जयदीप चौधरी साइबर सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस उपस्थित थे. साथ ही इस अवसर पर बैंक द्वारा साइबर धोखाधड़ी और उससे बचने के उपाय, वित्तीय जागरूकता संबंधी अभियान जैसे वीडियो केवाईसी अनक्लेमड डिपॉजिट आदि की जानकारी भी ग्राहकों को प्रदान की गई. इस अवसर पर बैंक की और से अंचल प्रमुख श्री सुनील कुमार सरकार क्षेत्रीय प्रमुख अहमदाबाद श्री गौरव कुमार जैन क्षेत्रीय प्रमुख गांधीनगर श्री चंदन कुमार झा जी उपस्थित थे.


