ब्यावर। तीर्थराज पुष्कर में 23 से 25 फरवरी 2026 तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के प्रचार-प्रसार एवं जनसम्पर्क के लिए 13 फरवरी को ब्यावर शहर में सनातन धर्मावलंबियों की एक विशेष बैठक आयोजित की जा रही है।

सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू (राजस्थान) के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल इस संबंध में ब्यावर पहुंचेगा। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अजय शर्मा (पूर्व न्यायाधीश), वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर अशोक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप शर्मा तथा महासचिव देवेन्द्र त्रिपाठी शामिल रहेंगे। मंडल द्वारा शहर के सनातनी बंधुओं को कथा की जानकारी दी जाएगी तथा उन्हें ससम्मान आमंत्रित किया जाएगा।
बी.एल. सोनी स्कूल में होगी बैठक
बैठक 13 फरवरी (शुक्रवार) को दोपहर 3 बजे बी.एल. सोनी स्कूल, विजयनगर रोड (दादावाड़ी के आगे) में आयोजित होगी। बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं को पारंपरिक रूप से पीले चावल देकर कथा में आने का निमंत्रण दिया जाएगा।
ब्यावर प्रचार प्रसार संयोजक संयोजक आनंद सोनी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना) ने शहरवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। बैठक के एडवोकेट विजय पारीक ने बताया कि यह आयोजन सनातन संस्कृति के जागरण और सामाजिक एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।


