जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही बहुप्रतीक्षित सांसद संतोष ट्रॉफी की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 जनवरी को उद्घाटन समारोह के साथ किया जाएगा।इस आयोजन की आयोजन समिति के प्रमुख प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं किसान नेता कैलाश शर्मा हैं, जिनके कुशल मार्गदर्शन में पूरी टीम उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुटी हुई है। उनके नेतृत्व में आयोजन को सुव्यवस्थित, अनुशासित और जनहितकारी स्वरूप देने का विशेष प्रयास किया जा रहा है।आयोजक कैलाश शर्मा ने बताया की एक विशेष पहल के तहत नशा से दूर रहने वाली टीमों को प्रवेश शुल्क में विशेष छूट दी जा रही है, ताकि युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। यह प्रतियोगिता खेल के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का सशक्त मंच बन रही है।

प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है, प्रथम पुरस्कार 1 लाख, द्वितीय पुरस्कार: ₹51,000 हजार तृतीय पुरस्कार: ₹11,000 हजार है।आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों का मैच टाइम-टेबल (कार्यक्रम सारणी) तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र ही जारी किया जाएगा।मैदान की सजावट, पिच निर्माण, खिलाड़ियों की सुविधा, प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। स्थानीय नागरिकों, खेल प्रेमियों और युवाओं में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस आयोजन को ऐतिहासिक सफलता दिलाएँ।
Reporter : हेमंत वर्मा संवाददाता


