नगर में आज मानवीय सेवा और संवेदनाओं को प्रेरित करने वाला अत्यंत हृदयस्पर्शी प्रसंग सामने आया। स्वर्गीय हस्तीमलजी कोठारी की धर्मपत्नी, प्रकाशचंद, नरेंद्र, अरविंद, संजय की माताजी तथा विकास, नितिन व हृदय की दादीजी श्रीमती सोहन देवी कोठारी (92 वर्ष) का आज दोपहर मे देवलोकगमन हो गया था। कोठारी परिवार ने मरणोपरांत मानव सेवा की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए , गीता भवन न्यास समिति के नेत्रदान प्रभारी डॉक्टर जी.एल. ददरवाल एवं उनकी टीम मनीष तलाच और परमानंद पवॉर द्वारा स्व. सोहन देवी कोठारी का 874 वां नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
इस पुण्य कार्य के लिए जैन सोशल ग्रुप नागदा के नेत्रदान प्रभारी ब्रजेश बोहरा की प्रेरणा पर 46 वॉ नेत्रदान नगर के पूर्व पार्षद नरेंद्र कोठारी एवं कोठारी परिवार ने तत्काल सहमति प्रदान की। परिवार का प्रेरक निर्णय से दिवंगत सोहन देवी ने छोड़ी नेत्रदान की अमर मिसाल ।

नेत्रदान प्रक्रिया के दौरान जैन सोश्यल ग्रुप के सक्रिय सदस्य सी ए कमलनयन , बसन्तीलाल कोठारी ,शैलेन्द्र जैन सहित परिजन उपस्थित रहे।दिवंगत आत्मा नेत्रदानी कोठारी की शांति हेतु गीता भवन न्यास समिति व जैन सोश्यल ग्रुप की ओर सभी ने प्रार्थना कर 3 बार नवकार मंत्र का जाप करा।महिदपुर रोड नागदा स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा परिवार, समाजजनों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में शव वाहन द्वारा निकाली गई।संवाददाता जीवन लाल जैन नागदा की रिपोर्ट।,,,


