E-Paper
Thursday, March 5, 2026
E-Paper
HomeSportsSports : IND VS ENG सेमीफाइनल से पहले केविन पीटरसन की बड़ी...

Sports : IND VS ENG सेमीफाइनल से पहले केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी, अभी बता दिया कौन खेलेगा न्यूजीलैंड से फाइनल

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस महामुकाबले पर सबकी निगाहें हैं. इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल बीती रात यानी 4 मार्च को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए इस मैच में कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. अब भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले महामुकाबले में से जो टीम जीतेगी वो न्यूजीलैंड के साथ रविवार यानी 8 मार्च को अहमदाबाद में खिताबी मुकाबला खेलेगी.

हालांकि, भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने बड़ी भविष्यवाणी की है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. इस महामुकाबले से पहले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने बड़ी भविष्यवाणी की है.

केविन पीटरसन ने की बड़ी भविष्यवाणी

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया है. उन्होंने प्रिडिक्शन किया है कि न्यूजीलैंड के साथ इंग्लैंड की टीम फाइनल मुकाबला खेलने वाली है. उनका मानना है कि इंग्लैंड सेमीफाइनल में भारत को हरा देगा.  पीटरसन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘तो रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड होने वाला है और ये  अच्छा गेम होगा.’

बता दें, साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में जब भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ था, तो टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रन से बड़े अंतर से हराया था. हालांकि, साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था.

कैसा रहा है केविन पीटरसन का इंटरनेशनल करियर?

इंग्लैंड के लिए साल 2004 में केविन पीटरसन ने वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद साल 2005 में उन्होंने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. पीटरसन ने अपने इंटरनेशनल करियर में 104 टेस्ट, 136 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जहां टेस्ट में उन्होंने 8181, वनडे में 4440 और टी20 इंटरनेशनल में 1176 रन बनाए हैं. केविन ने टेस्ट में 23 शतक और 35 अर्धशतक, वनडे में 9 शतक और 25 अर्धशतक जबकि टी20 इंटरनेशनल में 7 हाफ सेंचुरी जड़ा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments