E-Paper
Monday, March 2, 2026
E-Paper
HomeBHAKTIBHAKTI : होली के दिन करें ये 5 आसान उपाय, पैसों की...

BHAKTI : होली के दिन करें ये 5 आसान उपाय, पैसों की कमी को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं ये वास्तु टिप्स

होली के दिन किए गए छोटे-छोटे वास्तु उपाय आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको होलिका दहन से लेकर मां लक्ष्मी पूजा और तिजोरी से जुड़े कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप पैसों से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकते हैं और घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी बनाए रख सकते हैं.

फाल्गुन मास की पूर्णिमा के साथ ही हवाओं में गुलाल की खुशबू और होली का उल्लास घुलने लगा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह रंगों का उत्सव केवल हुड़दंग और पकवानों तक सीमित नहीं है? ज्योतिष और शास्त्रों में होली के दिन को एक ‘सिद्ध काल’ माना गया है, यानी एक ऐसा महामुहूर्त, जब किए गए छोटे-छोटे बदलाव आपकी सोई हुई किस्मत को जगा सकते हैं और जीवन से नकारात्मकता का ‘दहन’ कर सकते हैं. इस बार होली 4 मार्च को हेगी.,अगर आप चाहते हैं कि इस बार की होली आपके घर में खुशियों की बौछार लाए, तो रंगों की मस्ती में डूबने से पहले ये पारंपरिक उपाय करना न भूलें.

  1. मुख्य द्वार का उपाय

घर की दहलीज ही वह स्थान है जहां से लक्ष्मी और सौभाग्य का प्रवेश होता है. होली की सुबह स्नान के बाद सबसे पहले मुख्य द्वार पर ताजे पानी में हल्दी और गंगाजल मिलाकर छिड़काव करें. द्वार के दोनों ओर सिंदू पितृ और कुलदेवता का वंदनर से ‘ॐ’ या ‘श्री’ लिखें. यह न केवल वास्तु दोष दूर करता है, बल्कि घर में किसी भी बुरी शक्ति के प्रवेश को रोकता है.

  1. पितृ और कुलदेवता का वंदन

किसी भी उत्सव की शुरुआत अपने मूल (Ancestors) को याद किए बिना अधूरी है. रंग खेलने निकलने से पहले अपने कुलदेवता और पितरों के नाम का एक दीपक जलाएं.

उपाय: एक थाली में गुलाल रखें. सबसे पहले उसे अपने आराध्य देव के चरणों में अर्पित करें. इससे आपके काम में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, ईश्वर की कृपा बनी रहती है.

  1. भस्म का सुरक्षा चक्र
    होलिका दहन की राख (भस्म) को शास्त्रों में अत्यंत प्रभावशाली माना गया है.

उपाय : होली खेलने से पहले होलिका की थोड़ी सी राख लेकर अपने और परिवार के सदस्यों के माथे पर तिलक लगाएं. मान्यता है कि यह ‘कवच’ की तरह काम करता है, जो पूरे वर्ष आपको मानसिक तनाव और नजर दोष से बचाए रखता है.

4- काले तिल और नमक का टोटका
यदि आपको लगता है कि घर में अक्सर कलह रहती है या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं, तो यह उपाय रामबाण है.

उपाय: होली की सुबह एक मुट्ठी काले तिल और थोड़ा सा सेंधा नमक लेकर पूरे घर में घूमाएं, फिर उसे घर से बाहर किसी सुनसान जगह पर फेंक दें या होलिका की आग में (यदि सुलग रही हो) डाल दें. यह घर की ‘नकारात्मक ऊर्जा’ को सोख लेने का सबसे सरल तरीका है.

5- दान
होली पर दान का विशेष महत्व है. अपनी क्षमता अनुसार किसी जरूरतमंद को सफेद खाद्य पदार्थ (जैसे चावल, चीनी या दूध) का दान करें.

लाभ: यह उपाय आपके शुक्र और चंद्रमा को मजबूत करता है, जिससे जीवन में सुख-सुविधाएं और शांति बढ़ती है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments