मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 187वीं बैठक 2 दिसंबर मंगलवार को सुबह 10.15 बजे गांधीनगर में स्वर्णिम संकुल-1 स्थित नर्मदा हॉल में आयोजित होगी।

केन्द्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बैंकों द्वारा दी जाने वाली ऋण सहायता तथा फ्लैगशिप कार्यक्रमों में बैंकों के परफॉर्मेंस की समीक्षा एवं सुझावों के लिए समय-समय पर यह बैठक आयोजित की जाती है।
मंगलवार को आयोजित होने वाली एसएलबीसी की इस बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार दास, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की कार्यपालक निदेशक श्रीमती सोनाली सेनगुप्ता तथा विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के वरिष्ठ प्रबंधक एवं अधिकारी सहभागी होंगे।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की द्वितीय तिमाही में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने वाले 3 अग्रणी जिला प्रबंधकों का मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के करकमलों से ट्रॉफी तथा प्रमाणपत्र से सम्मान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त; एसएलबीसी द्वारा जुलाई-सितंबर-2025 तिमाही में विभिन्न योजनागत क्षेत्रों में बैंकों में हुए कामकाज की ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति तथा सर्वग्राही समीक्षा भी की जाएगी।


