HomeHindi NewsNational : एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का ब्यावर में प्रथम...

National : एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का ब्यावर में प्रथम आगमन, जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह रावत के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के प्रथम बार ब्यावर आगमन पर एनएसयूआई जिला ब्यावर द्वारा बलाड़ बाईपास पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह रावत ने किया, जिनके नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।


जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह रावत ने कहा कि एनएसयूआई छात्रों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने वाला संगठन है और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में देशभर में छात्र शक्ति को एकजुट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्यावर में उनके प्रथम आगमन से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। रावत ने कहा कि एनएसयूआई युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज बनकर शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।
स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजपाल गहलोत, नरेंद्र बोहरा, मनोहर सिंह रावत, आजाद काटात, जिला महासचिव अजय जोशी, रफीक काटात, प्रिंस शर्मा, संदीप देपन, अफजल खान, इरफान काटात, सचिन गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा, नगर अध्यक्ष भरत बागमार, एससी जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिरदी चंद खोरवाल, बालाजी मंडल अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, ब्लॉक सचिव नरेंद्र भटनागर, युवा नेता करण जोशी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनीष सांखला, कान्हा सिंह, शेखर शर्मा सहित एनएसयूआई और कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह रावत की सक्रिय भूमिका और संगठनात्मक नेतृत्व की भी व्यापक सराहना की गई। उनके नेतृत्व में ब्यावर में एनएसयूआई लगातार सक्रिय होकर छात्र हितों के मुद्दों को उठा रही है और संगठन का विस्तार भी तेजी से हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments